जोधपुर में सड़क पर अचानक फटी पानी की पाइपलाइन, बाल-बाल बची कार
जोधपुर (राजस्थान) की एक व्यस्त सड़क पर शनिवार को पानी की एक पाइपलाइन अचानक फट गई और इस दौरान पास से गुज़र रही एक कार बाल-बाल बच गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स नाउ के अनुसार, घटना में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। बतौर रिपोर्ट्स, 50 सेंटीमीटर व्यास वाली यह पाइपलाइन 20 वर्ष पुरानी थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें