आंध्र प्रदेश को मिलेंगी अब तीन राजधानी, राज्यपाल ने दी बिल को मंज़ूरी.. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को 'एपी डिसेंट्रलाइजे़शन ऐंड डेवलपमेंट ऑफ ऑल रीजन्स बिल-2020' और 'एपीसीआरडीए रिपील बिल' को मंज़ूरी दे दी जिसके साथ ही 3 राजधानी बनने का रास्ता साफ हो गया। अब कार्यकारी राजधानी विशाखापत्तनम, विधायी राजधानी अमरावती और न्यायिक राजधानी कुर्नूल होगी। हालांकि, बिलों के खिलाफ कई याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित पड़ी हुई हैं।