Dailynews hub Daily news hub: Corona virous latest updates : इटली में कोरोना वायरस से हाहाकार, 10 हजार के पार पहुंची मरने वालों की संख्या चीन के वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार को 889 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,000 के पार पहुंच गई। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या की तालिका में इटली सबसे ऊपर है। देश में इस घातक बीमारी से कुल 10,023 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के 5,974 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 92,472 हो गए हैं। इटली में महीने भर से लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने के लिए बाध्य हैं और यह स्थिति घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी की वजह बनती जा रही है। पिछले 29 दिनों मे हिंसा विरोधी केंद्र ला काजा देल्ला दोंना दी पीसा की समन्वयक फ्रंचेस्का पीदोने के...