सौरव गांगुली की भाभी और उनके माता-पिता का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव
सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी और उनके माता-पिता का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। एक अधिकारी के अनुसार, स्नेहाशीष अपने मोमिनपुर वाले घर में रह रहे थे जहां हाउस हेल्प का टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। बकौल अधिकारी, पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष का टेस्ट नेगेटिव आया था और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें